रिपोर्ट:-विकास सिन्हा
गावां प्रखंड के अंतर्गत खरसान पंचायत के निमाडीह निवासी सुनील मिस्त्री का बुधवार की रात आकस्मिक निधन हो गया। सूचना पर झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रखंड कमेटी सदस्य शोक संवेदना प्रकट करने मृतक के घर पहुंचे और मृतक के पत्नी को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
मृतक सुनील मिस्त्री के दो छोटे बच्चे एक पुत्री उम्र 13 वर्ष और एक पुत्र उम्र 8 वर्ष है। इस घर में एक ही व्यक्ति कमाऊ थे उनकी मृत्यु हो जाने से आज यह परिवार बिल्कुल अकेला और नि:सहाय हो गई है।
इस नि: सहाय परिवार को मदद करने के लिए आगामी 14 दिसंबर दिन मंगलवार को मदन राणा के मिल पर समय 10:00 बजे सुबह से एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है, बैठक में सभी समाज के बंधुओं से निवेदन किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में इस बैठक में भाग लेकर नि:सहाय परिवार को मदद करें।
मृतक के परिजनों से मिलने के लिए जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, प्रखंड संरक्षक प्रसादी मिस्त्री,जिला कमेटी सदस्य केदार मिस्त्री, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर प्रसाद शर्मा, प्रखंड सचिव प्रदीप कुमार मिस्त्री, प्रखंड महामंत्री अशोक मिस्त्री,उपाध्यक्ष शंकर मिस्त्री, कोषाध्यक्ष मदन राणा, सुधीर राणा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।