बगोदर: गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में बिजली करंट की चपेट में आने से धरगुल्ली पंचायत के वार्ड सदस्य छोटन किस्कू (55) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम की है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। सोमवार सुबह बगोदर विधायक नागेंद्र महतो पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
बारी में काम करने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, धरगुल्ली पंचायत के काली चट्टान निवासी छोटन किस्कू रविवार की देर शाम अपने बारी में काम कर रहे थे। इसी दौरान वह एलटी बिजली तार की चपेट में आ गए। बिजली करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
वार्ड सदस्य की मौत से गांव में पसरा मातम
छोटन किस्कू धरगुल्ली पंचायत के वार्ड सदस्य थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।
विधायक नागेंद्र महतो ने परिजनों से की मुलाकात
घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार की सुबह बगोदर विधायक नागेंद्र महतो काली चट्टान गांव पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
हर संभव मदद का विधायक ने दिया भरोसा
विधायक नागेंद्र महतो ने परिजनों को ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने की बात कही।
कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि पशुपति शर्मा, विधायक प्रतिनिधि दीपू मंडल, दिनेश्वर दास, रामजी मुर्मू, महेश राय, जगदीश मांझी, रूपलाल मांझी, महेश किस्कू, किशोर मुर्मू समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।












