नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह बस पड़ाव की बंदोबस्ती कर ली गई है। नगर निगम कार्यालय से उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक ने बुधवार को दो बजे इसकी जानकारी दी। बताया कि गिरिडीह बस पड़ाव की बंदोबस्ती 3 वर्षो के लिए हो गई है। प्रवीण कुमार ने सबसे अधिक बोली 1 करोड़ 34 लाख 62 हजार रुपये लगाकर इसे अपने नाम किया। बताया गया कि बस पड़ाव की बंदोबस्ती को लेकर गिरिडीह नगर निगम में टेंडर प्रक्रिया की गई। जिसमें गिरिडीह से रितेश पाण्डेय, शादाब आफताब और प्रवीण कुमार ने ड्राफ्ट भरा था। प्रवीण कुमार ने उच्चतम बोली लगाकर तीन वर्षों 2025 से 2028 के लिए गिरिडीह बस पड़ाव की बंदोबस्ती अपने नाम किया। बता दें कि प्रवीण कुमार झामुमो नेता शिवम आजाद के सहयोगी है।