अजिडीह स्थित प्लस टू जिला स्कूल के प्रबंधन समिति का गठन गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।यहां पर्यवेक्षक के रूप में मनोज कुमार राम, विनोद कुमार सिंह एवं अमरेंद्र सिन्हा उपस्थित थे। इस बैठक की अध्यक्षता केदार प्रसाद यादव के द्वारा किया गई।मौके पर सर्व सम्माति से शेखर शर्मा को अध्यक्ष एवं गुड़िया देवी को उपाध्यक्ष पद हेतु चयन किया गया। एवं सदस्य के रूप में संगीता देवी, पिंकी देवी,गुड़िया विश्वकर्मा,ममता देवी, कलावती देवी, रामरतन राय,रामेश्वर सोरेन, प्रदीप यादव, सहदेव वर्मा, राजेंद्र दास आदि का चयन किया गया। सदस्य संयोजक सचिव डिगन रविदास एवं शिक्षक प्रतिनिधि में ज्योति ललिता मुर्मू, मनोज कुमार स्वर्णकार एवं वंदना कुमारी को मनोनीत किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से दिलीप उपाध्याय, अनुप सिन्हा,मनोहर दिवेदी, दीपक पंडित, दिलीप कुमार शर्मा, भिखारी तुरी, रोहित चौबे,गोपाल शर्मा आदि पोषक क्षेत्र से ग्रामीण उपस्थित थे।