रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
गावां प्रखंड स्थित खरसान पंचायत के झाराढाब में धान अधिप्राप्ति पैक्स केंद्र का उद्घाटन गुरुवार को ग्राम प्रधान मो मकसूद आलम ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया।
मौके पर उन्होंने कहा कि अब इस पंचायत के किसानों के साथ चार पंचायत के लोगों को धान बेचने के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। यहां सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य 2050 रुपए प्रति क्विंटल धान लिया जा रहा है। उन्होंने सभी किसानों को बिचौलियों के हाथ औन-पौने दाम पर धान न बेचकर पैक्स में धान बेचने की अपील की है।
मौके पर नंदलाल प्रसाद, मुखिया मकसूद आलम, जय प्रसाद, भोला प्रसाद, सहदेव साव, शिवशक्ति कुमार, बिनोद साव, भीखन यादव, अनिल माली, मो नईम समेत कई लोग उपस्थित थे।