रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
गावां प्रखंड के मंझने पंचायत में गुरुवार को आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में समय पर पदाधिकारियों को नहीं पहुंचने का झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह ने आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि मंझने पंचायत में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में वे साढ़े बारह बजे तक वहीं थे। लेकिन इस बीच मनरेगा बीपीओ व कुछ कर्मचारियों को छोड़कर कर कोई भी उपस्थित नहीं थे। बीडीओ से लेकर पुलिस समेत कई अन्य विभाग के स्टॉल खाली पड़ा हुआ था। जिससे काफी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर खाली हाथ वापस लौट गए। कहा कि राज्य सरकार गरीबों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने व ऑन द स्पॉट समस्या निराकरण को लेकर इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन पूरे झारखंड भर में करवा रही है। लेकिन यहां कुछ लापरवाह पदाधिकारियों की वजह से इसका सीधा लाभ आम ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। पदाधिकारी जैसे तैसे कार्यक्रम का आयोजन कर अपने आप से पल्ला झाड़ ले रही है जो कहीं से ठीक नहीं है। पदाधिकारी को इसे गंभीरता से लेकर अपने देख रेख में कार्यक्रम का आयोजन करवाना चाहिए। उन्होंने मामले को लेकर वरीय पदाधिकारियों से जांच कर दोषी अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।