रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
गुरूवार को राष्ट्रीय यादव सेना प्रखंड कमिटी गावां के द्वारा रेजांगला 1962 के भारत – चीन युद्ध मे शहिद हुए कुमाउँ 13 रेजिमेंट के 114 वीर सपूतों की याद में शौर्य दिवस मानाया गया साथ ही शहिदों के याद में एक मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजली दी गई एवम् यादवों की बलिदानी तथा देश की रक्षा में बढ चढकर हिस्सा लेने वाले यदुवंशियों की 1962 से लगातार हो रही रेजिमेंट की मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय को अहिर रेजिमेंट की गठन के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पत्र सौपा गया।श्रद्धंजली सभा सह शौर्य दिवस समारोह में राष्ट्रीय यादव सेना के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमरदीप निराला, प्रदेश युवा मोर्चा सदस्य जयराम यादव, जिला कमिटी सदस्य कांग्रेस यादव, प्रखंड अध्यक्ष राहुल यादव, कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश प्र यादव, अरून यादव, मनोहरलाल यादव, सचिव मिथलेश यादव, सुनिल यादव, भोला यादव, सुधिर यादव, प्रयाग यादव, अजय यादव, विनोद यादव, संतोष यादव, हरिहर यादव, अरविंद यादव, राजेश यादव, पंकज यादव, रमेश यादव, लोहा सिंह , प्रदिप यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।