रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
शनिवार को गावां में कायस्थ परिवारों ने भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। इस दौरान कायस्थ परिवारों ने अपने अपने घरों में भगवान श्री चित्रगुप्त की चित्र के सामने कलम दावत एवम् बही खातों को रख कर विधि विधान से पूजा अर्चना किए। साथ ही अपने-अपने वार्षिक आय और व्यय का लेखा जोखा सादे कागज पर लिख कर समर्पित किया एवम् अपने परिवार की सुख शांति एवम् समृद्धि की कामना की।
कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की द्वितीय तिथि के दिन हर वर्ष भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा अर्चना कायस्थ परिवारों द्वारा किया जाता है। भगवान श्री चित्रगुप्त यमराज के सहयोगी माने जाते हैं। उनकी लेखनी के आधार पर ही लोगों को स्वर्ग और नर्क का निर्णय होता है। भगवान श्री चित्रगुप्त कायस्थों का इष्ट देवी माने जाते हैं।