गावां प्रखंड के गदर पंचायत अंतर्गत पथलडीहा गांव में 9 दिवसीय 108 श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। इस दौरान शुक्रवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ो महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिए।
विशेष जानकारी देते हुए पथलडीहा गांव ग्रामीणों ने बताया कि सभी ग्रामीणों के सहयोग से यज्ञ समिति द्वारा 108 श्री श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ का मुख्य उद्देश्य पूरे गांव के साथ साथ देश में अमन शांति की प्रार्थना करना है। साथ ही उन्होंने बताया कि आज 6 मई से यज्ञ का आयोजन हो गया है और पथलडिहा से कलश यात्रा निकलते हुए नगवां दुर्गा मंडप पहुंचे हैं। जहां मां भगवती की आराधना की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह यज्ञ 15 मई तक चलेगा और जितने भी श्रद्धालु हैं सभी इस महायज्ञ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।