रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
गावां प्रखंड में शनिवार को गावां व माल्डा मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी। गावां मंडल में कार्यक्रम के प्रभारी मंडल महामंत्री ललित पांडेय के नेतृत्व में गावां मंडल के पसनौर, मंझने, बिरने, अमतरो, सेरुआ पटना, बादीडीह, सांख एवम् गावां बूथ पर जयंती मनायी गई। प्रखंड के कई पंचायतों में भी कार्यक्रम का आयोजन कर जयंती मनायी गयी।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव, महामंत्री मुन्ना सिंह, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र चौधरी, बनारस सिंह, मनोज सिंह, जयप्रकाश राम, अजित पांडेय, अजित शर्मा, राजेश कुमार, कांग्रेस यादव, दिलीप पांडेय समेत कई लोग उपस्थित थे।