रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
गावां प्रखंड स्थित पिहरा में अलाव तापने के दौरान एक महिला झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पिहरा निवासी कलेश्व देवी पति बाबूलाल प्रसाद यादव उम्र 70 वर्ष अपने घर के आंगन में बोरसी में अलाव ताप रही थी। इसी दौरान अचानक साड़ी में आग लग गई। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला 108 एम्बुलेंस के माध्यम से बेहतर इलाज हेतु कोडरमा ले जाया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।