रिपोर्ट:-विकास सिन्हा
गावां प्रखंड स्थित बगदेडीह, बेंडरो खरसान चिहुटिया सेरूआ व अमतरो समेत कयी स्थानों में अखिल भारतीय किसान महासभा का सदस्यता अभियान चलाया गया । बगदेहीह में अभियान का नेतृत्व पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने किया। मौके पर दर्जनों की संख्या में लोगों ने किसान महासभा की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर विचार व्यक्त करते हुए राजकुमार यादव ने कहा कि भाकपा माले सदैव किसान, मजदूरों, अकलियतों व शोषित वंचित लोगों को हक अधिकार दिलाने के लिए आवाज उठाती रहती है ।इसका परिणाम है कि सभी पंचायतों में काफी संख्या में लोग सदस्यता लेने के लिए स्वेच्छा से आ रहे हैं।
मौके पर प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव, अकलेश यादव, अशोक मिस्त्री, रधिया देवी, यशोदा देवी, चम्पा देवी, चिन्ता देवी मंटु कुमार दास, राजकुमार चौधरी, अशोक यादव, महेन्द्र यादव समेत कई उपस्थित थे।