रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
सोमवार की शाम गावां पुलिस ने गावां प्रखंड अंतर्गत अमतरो पूल पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इसके तहत चार पहिए व दो पहिए वाहनों की चेकिंग किया गया। जिसमें डिक्की, हेल्मेट, मास्क, वाहन की कागजात समेत चार पहिया वाहनों में शीट बेल्ट आदि का सघनता से जांच किया गया।
इस बाबत एएसआई संजय कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगातार चलाई जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से हेल्मेट, मास्क, पेपर आदि के साथ लेकर चलने का अपील किया है।
मौके पर एएसआई संजय कुमार एवम् पुलिस बल के कई जवान मौजूद थे।