रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
गावां थाना क्षेत्र के खेसनरो में शनिवार की सुबह एक वृद्ध महिला ने धतूरा का जड़ पीस कर पी ली, जिसके बाद 70 वर्षीय वृद्ध महिला की स्थिति गंभीर हो गई। उसके बाद परिजनों ने आनन फानन में उक्त वृद्ध महिला को गावां सीएचसी में लाकर भर्ती कराया, जहां पर प्राथमिक उपचार के डॉ काजिम खान ने बेहतर उपचार के लिए उसे सदर अस्पताल गिरीडीह रेफर कर दिया।
इस संबंध में बताया गया की 70 वर्षीय खेसनरो निवासी कलेरी देवी पति स्व पुना यादव अपने पैर के घुटना के दर्द को ठीक करने के लिए गांव के किसी व्यक्ति के कहने पर धतूरा का जड़ पीस कर पी ली, उसके बाद महिला का तबीयत बिगड़ी गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां में लाकर भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।