पूर्वांचल और उत्तरवासियों का छठ महापर्व प्रमुख त्योहार है। हिन्दू पंचांग के अनुसार साल में दो बार छठ महापर्व मनाया जाता है. एक कार्तिक मास में पड़ने वाली और दूसरी चैत्र मास में पड़ने वाली। दोनों ही छठ का विशेष महत्व है। चैती छठ पूजा को बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के साथ देश के कई हिस्सों में मनाया जाता है। मान्यता है कि चैती छठ रखने से सूर्य देव की बहन छठी मइय्या प्रसन्न होती है जिससे परिवार में सुख-शांति और धन-धान्य बढ़ता है।
इस साल चैती छठ पर्व 05 अप्रैल 2022, मंगलवार को नहाय- खाय के साथ शुरू हुआ , जो कि 08 अप्रैल, शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होगा।
चैती छठ पूजा की प्रमुख तिथियां
05 अप्रैल 2022, मंगलवार – नहाय-खाय
06 अप्रैल 2022, बुधवार – खरना
07 अप्रैल 2022, गुरुवार – डूबते सूर्य का अर्घ्य
08 अप्रैल 2022, शुक्रवार – उगते सूर्य का अर्घ्य