रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
शुक्रवार को गावां सतगावां मुख्य पथ कन्हैयामारण में एक बाइक सवार महिला पुरुष गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना के बाद 108 के माध्यम से गावां सीएचसी उन्हें लाया गया, जहां उक्त घायलों का इलाज किया गया। फिलहाल दोनों की स्थिति सामान्य है।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के नरहट निवासी कृष्णदेव प्रसाद उम्र 55 वर्ष पिता स्व जगत यादव व संगीता देवी उम्र 50 वर्ष पति किशोर साव डकरा, नवादा निवासी बाइक पर सवार होकर माल्डा भगत जी के यहां जा रहे थे। इसी दौरान कन्हायमरण के पास बाइक के आगे कुत्ता आने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।