रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
गावां बाजार स्थित ब्रजेश बर्णवाल (रिंकू) के आवास पर रविवार को बर्णवाल महिला समाज का बैठक का आयोजन किया गया। जहां समाज सेवा में रुचि रखने वाली महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मौके पर नीलम बर्णवाल ने बताया कि महिलाओं को संगठित कर एक जुटता का परिचय व समाज में महिलाओं को आगे लाने तथा शिक्षा को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श करने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई।
जिसमें उपस्थित सभी महिलाओं ने एक स्वर में महिला संगठन बनाकर उसे नियमित रूप से चलाने का संकल्प लिया। बैठक में समाज की महिलाओं ने सर्वसम्मति से तय किया कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि अगली बैठक में संगठन विस्तार कर संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए पदों का भी चयन किया जाएगा।
मौके पर सरिता देवी, अंजना बर्णवाल, नीतू बर्णवाल, पूजा देवी, कंचन देवी, सुनीता देवी, ज्योति बरनवाल, आशा देवी, बबली बरनवाल, उषा देवी, जुली देवी, ललिता देवी, बेबी देवी, मंजू देवी, प्रमिला देवी, सिंधु देवी, ज्योत्स्ना बाला रेणु, बिंदु देवी, गुड़िया देवी, रेखा देवी समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित थे।