रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
गांवां थाना क्षेत्र के हड़हड़ा में अज्ञात बाइक के टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि हड़हड़ा निवासी भतनी देवी पति स्व धनेश्वर यादव उम्र 65 वर्ष गुरुवार की शाम अपने घर से रोड क्रॉस कर रही थी। इसी बीच के एक अज्ञात बाइक सवार युवक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना में महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे 108 एम्बुलेंस के सहयोग से उसे गावां अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉ काजिम खान ने बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल गिरीडीह रेफर कर दिया।