रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
कावेरी सीड कंपनी लिमिटेड द्वारा गुरुवार को गावां प्रखंड के मंझने में किसानों को कावेरी 468 खरीफ फसल को दिखाकर धान के गुण और विशेषताओं को बताया गया। कंपनी के क्षेत्रीय कार्यकर्ता सोनू कुमार ने बताया कि कावेरी 468 दो नंबर खेत के लिए बेहतर उपज देने वाली हाइब्रिड प्रजाति है। इसके लंबे गुच्छेदार बालियां और वजन दार दाना होती है। किसानों को अन्य धान की अपेक्षा कावेरी 468 को लगाने से प्रति एकड़ लगभग चार क्विंटल से अधिक उपज होती है। इस दौरान फसल में लगने वाली बीमारी और उसका निवारण की भी जनकारी दी गई।
मौके पर रंधीर साव, रामानंद राजवर् हमीद मंसूर आलम अर्जुन मिस्त्री आदि थे।