स्टेशन रोड स्थित खलासी मोहल्ला के रहने वाले एक किशोर को दोस्तों नें ही मार कर घायल कर दिया।फ़िलहाल घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।बताया गया कि चांद खान के 17 वर्षीय बेटे शादाब खान के साथ बुरी तरह से मारपीट किया गया है। बताया गया कि इसने अपने दोस्त आलम खान को दवाई लाने के लिए करीब 1 सप्ताह पहले पैसा दिया था।लेकिन वह न ही दवाई लाया और न ही पैसा लौटाया।आरोप है कि इसने जब उससे पैसे मांगे तो उसनें गाली गलौज करना शुरू कर दिया।बताया गया कि शुक्रवार को जब यह नमाज पढ़ के अपने घर जा रहा था।उसी दौरान आलम खान करीब 10 लड़को के साथ आया और इसके साथ मारपीट करने लगा।इस क्रम में रेलवे लाइन के किनारे जो पत्थर होता है।उसी को उन लोगों नें हमला कर दिया। घटना में इसका सर फट गया और शरीर क्या स्थानों में भी चोटें आई।जिसके बाद इसे सदर अस्पताल लाया गया।












