स्टेशन रोड के प्रधान गुरुद्वारा में शुक्रवार को पुर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पहुंचे और बस दुर्घटना में मृत हुए 8 सिख श्रद्धालुओं के अंतिम अरदास में शामिल हुए।मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे,पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी,चुन्नू कांत,दिलीप वर्मा,विनय सिंह, जाकिर हुसैन खान, मो.इरफान,नवीन सिन्हा, समेत अन्य भाजपाई भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने मृत हुवे सिख श्रद्धालुओं के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बाबत पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था।सभी लोग कीर्तन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। लेकिन अचानक यह घटना घट गई। उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार वालों को इस बड़े दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। मालूम हो कि 17 सितंबर को 52 की संख्या में सिख समुदाय के लोग समागम कीर्तन में शामिल होने के लिए रांची जा रहे थे। इसी दरमियान टाटीझरिया के पास सिवाने नदी पुल पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी। मौके पर डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया,अमरजीत सिंह सलूजा, हरविंदर सिंह बग्गा,जगजीत सिंह बग्गा, ऋषि सलूजा, रोमल,संदीप,समेत सिख समुदाय के लोग मौजूद थे।