गिरिडीह: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी लगातार उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मना रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता कार्यक्रम किया गया। जिले के सिरसिया स्थित बिरसा चौक पर स्वतंत्रता संग्राम के अप्रतिम योद्धा,जनजातीय समाज और झारखंड के नायक शहीद बिरसा मुंडा के प्रतिमा को साफ किया गया और उसके आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने सेवा ही संगठन के विचार को आत्मसाथ कर लोगों से भारतीय जनता पार्टी के उद्देश्य के साथ चलने का आग्रह किया। बताया गया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतिम पायदान पर खड़े गरीबों तक विकास की योजनाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से काम कर रहीं है। उनके नेतृत्व में भारत एक प्रतिष्ठित स्थान पर पहुंच चुका है। उनकी देखरेख में केंद्र सरकार लगातार गरीब किसान मजदूर के लिए कई योजनाओं को लाकर लाभ देने का काम किया जा रहा है। उसी को लेकर भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत मनाया जा रहा हैं। जिसको लेकर प्रत्येक दिन अलग-अलग क्षेत्रों में सेवा भाव से कार्य किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण स्वर्णकार, भाजपा किसान मोर्चा के गिरिडीह अध्यक्ष दिलीप वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू एजाज, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा,मनोज तांती,निर्मल तांती,राजीव तांती,विकाश वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।