गांडेय अंचल अंतर्गत ग्राम पंचायत अहिल्यापुर स्थित प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में शुक्रवार को बाल संसद का चुनाव लोकतांत्रिक ढंग से गुप्त मतदान तरीके से शांतिपूर्वक संपन्न किया गया। बताया गया कि चुनाव प्रक्रिया सुबह विद्यालय खुलने के पश्चात करीब दस बजे प्रारंभ हुआ और दोपहर एक बजे संपन्न हो गया। बताया गया कि इस बाल संसद चुनाव में कुल 12 सदस्यों का चयन होना सुनिश्चित था। और इस बाल संसद गठन के लिए कुल 43 छात्र-छात्राओं ने अपनी नामांकन पर्ची भरा था। बताया गया कि 43 सदस्यों का भाग्य बाल संसद सदस्य के लिए चुनाव संपन्न होते ही मतदान पेटी में बंद हो गया। बताया गया कि इसके पश्चात 2 बजते ही बाल संसद सदस्यों की भाग्य की ताला खोला गया। और मत की गणना शुरू की गई। बताया गया कि इस दौरान किसी दो उम्मीदवारों का मत बराबर रहा जिससे सुनिश्चित सदस्यों की संख्या में एक सदस्य की बढ़ोतरी करके कुल 13 सदस्यों का चयन किया गया। जिसमें उर्मिला कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, प्रीति कुमारी, विवेक हाजरा, प्रिंस मंडल, अमन कुमार पंडित, फुलवंती कुमारी, अंशु कुमारी, सुलेखा कुमारी, सेजल कुमारी, पवन कुमार यादव, चंदन कुमार, गोलू कुमार दास शामिल हैं। प्रधानाध्यापक टिंकू प्रसाद वर्मा के मुताबिक़ इन्हीं 13 सदस्यों में से शनिवार को प्रधानमंत्री एवं उप प्रधानमंत्री का चुनाव सहित मंत्री विभाजन का कार्य किया जायेगा। और इस प्रकार एक सफल बाल संसद बनकर तैयार हो जायेगा। इस चुनाव को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक टिंकू प्रसाद वर्मा,सहायक शिक्षक सुगन मंडल,श्वेता श्रीवास्तव,सुलोचना कुमारी, प्रियंका गुप्ता,सुनीता हेंब्रम,विजेता कुमारी, लिपिक मो.मेराज,आदेशपाल सहदेव हाजरा,बैजनाथ प्रसाद वर्मा सहित विद्यालय के कुछ खास छात्र-छात्राओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।