सदर अस्पताल में बुधवार को दिव्यांगों के लिए एक जांच कैंप लगाया गया। जिसमें 50 से 60 दिव्यांगों के दिव्यांगता प्रतिशत की जांच की गई। बताया गया कि सदर अस्पताल गिरिडीह में हर महीने की 8 और 25 तारीख को दिव्यांगों के लिए कैंप लगाया जाता है। जिसमें दिव्यांगों को कितने प्रतिशत की परेशानी है इसकी जांच की जाती है।साथ ही पिछले कैंप में जांच किए गए लोगों को दिव्यांगता प्रतिशत का को सर्टिफिकेट दिया जाता है।बताया गया कि यहां पूरे गिरिडीह जिले से लोग आकर अपनी जांच करवाते हैं।इस जांच टीम में डॉक्टर फजल अहमद, डॉ रवि महर्षि, डॉ दीपक कुमार, डॉ राजीव कुमार आदि लोग लगे हुए थे।