भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष हरविंदर सिंह बग्गा ने होल्डिंग टैक्स के बढ़ोतरी के विरोध में 9 तारीख को किए जाने वाले बंदी को नगर निगम के प्रभारी महापौर प्रकाश राम से वार्ता कर किया स्थगित कर दिया है।वही शहर के जनता से अपील करते हुए इन्होंने कहा कि शहर के दुकानदार भाइयों, बहनों एवं शहर वासियों आप सबों को सादर सूचित किया जाता है कि गिरिडीह नगर निगम के महापौर ने अपने पत्रांक -18, दिनांक 8/6/2022 के माध्यम से आश्वस्थ किया है कि जल्द ही बोर्ड बैठक में होल्डिंग टैक्स वृद्धि को कम करने का प्रस्ताव पारित कर एवं राज्य सरकार को भेजकर टैक्स वृद्धि को कम करने का आग्रह किया जाएगा इसलिए दिनांक 9/6/2022 को प्रस्तावित गिरिडीह शहर की बाजार बंदी को स्थगित किया जाय।
अत:नगर निगम के उपमहापौर सह महापौर के आग्रह का सम्मान करते हुए कल के बाजार बंदी को तत्काल स्थगित किया जाता है।टैक्स वृद्धि वापस नहीं होने पर आगे की रणनीति बाद में पुन:तय किया जाएगा।