महिला ने रेलवे स्टेशन पर दिया बच्चे को जन्म. बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची से बिहार के सासाराम जा रही महिला ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर एक बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि राँची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस से महिला अपने पति के पास से सासाराम स्थित घर जा रही थी। राँची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के साथ ही महिला को हल्का लेबर पेन शुरू हुआ था, डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर महिला को काफी पेन होने लगा। जैसे ही महिला को जैसे ही प्लेटफॉर्म पर उतारा गया, उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान रेल कर्मचारी और महिला यात्रियों ने प्रसव के लिए प्लेटफॉर्म पर ही एक घेरा बना दिया। बच्चे की डिलीवरी के बाद पहुंची मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल की टीम डॉ.अर्चना तिवारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और महिला का जरूरी चिकित्सीय उपचार किया।