देवघर के पुरणदहा मोहल्ले में एक पति ने ही अपनी पत्नी की दूसरी शादी कराई। हुआ कुछ यूँ कि देवघर के पुंरदहा निवासी शुभंकर रमणी की शादी मीना देवी के साथ लगभग 12 साल पहले हुई थी। इनके दो बच्चे भी है। लेकिन उस महिला को गांव का निवासी सिकंदर कुमार यादव से प्यार हो गया। प्यार ऐसे परवान चढ़ा कि मीना देवी दीपावली के दिन अपने घर से लड़ाई कर अपने प्रेमी के पास चली गई जिसके बाद दोनों वापस शुभंकर रामानी के घर पहुंचे और उन्होंने कहा कि दोनों शादी के बंधन में बांधना चाहते हैं। फिर क्या था हाई वोल्टेज ड्रामा स्थानीय लोगों के बीच हुआ और फिर पति ने खुद ही समाज के बीच मांग में सिंदूर डलवाकर यह विवाह संपन्न किया गया। इधर विवाह संपन्न होने के बाद कई कागजात बनाए गए जिसमें भविष्य में लड़की को छोड़कर लड़का ना जा सके। विवाह करने के बाद दोनों को ससुराल से ही विदाई दी गई। इस अनोखी विवाह के साक्षी बने वहां के सभी ग्रामीण।