जैन समाज के द्वारा भगवान महावीर की जयंती पर गुरुवार को बड़ा चौक जैन मंदिर से शहर में शोभायात्रा निकाली गयी। रथ पर भगवान महावीर की प्रतिमा को स्थापित कर पूरे शहर में घुमाया गया। इन कार्यक्रमों में जैन समाज के महिला, पुरुष, युवा व बच्चे समेत समाज के कई श्रद्धाल़ुओं की भीड़ जुटी।
शोभा यात्रा में जिओ व जीने दो का संदेश दिया गया। जैन श्रद्धालु शोभायात्रा में भगवान महावीर का जयकारा लगा रहे थे, जिससे पूरा शहर का वातारण भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा में एक वाहन में भगवान महावीर की तस्वीर सजी थी। जबकि दो घोड़ों के एक रथ में भगवान महावीर की मूर्ति को सजाया गया था, जो बेहद आकर्षक नजर आ रहा था।
इधर महावीर जयंती पर मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह शाखा द्वारा शिव मोहल्ला में जैन समाज गिरिडीह द्वारा निकाले जाने वाले शोभा यात्रा में शीतल पेय जल व ठंडा शर्बत सभी जैन धर्माविलम्बियों को पिलाई गयी एवं मंच के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राकेश मोद ,पूर्व शाखा अध्यक्ष रोहित जालान, सुनील केडिया द्वारा जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियो को पंचरंग का अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक सुनील केडिया, रवि केडिया , संदीप केडिया , सचिव अभिषेक छापरिया , सदस्य सूरज टिबरेवाल, चंदन केडिया, आशीष जालान व मंच के अध्यक्ष धीरज जैन का विशेष योगदान रहा।










