ईस्ट जॉन पिकल बॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन गुरुवार को सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी में विभिन्न राज्यों की टीमों के बीच घमासान चलता रहा। इस दौरान अंडर-19 गर्ल्स में बिहार की भूमि गुप्ता नें गोल्ड मेडल अपने नाम किया।वहीं झारखंड की भूमि एकघरा ने सिल्वर मेडल झटका तो बिहार की अमीषा कुमारी सूरी को ब्रांच मेडल से संतोष करना पड़ा। इधर 40 प्लस मेंस डबल्स में आनंद कुमार सिंह और प्रमोद कुमार की जोड़ी को गोल्ड मेडल हासिल हुआ वही झारखंड के रोहित कुमार और प्रणव कुमार की जोड़ी को सिल्वर मेडल मिला जबकि छत्तीसगढ़ के मोहम्मद फहीम और राधेश्याम दांडी को ब्रांच मेडल हासिल हुआ। बताया गया कि 13 -14 अप्रैल को ईस्ट इंडिया चैंपियनशिप प्रारंभ हुआ है जिसमें पूर्वी क्षेत्र के सिक्किम, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड टीमें हिस्सा ले रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक कई चरणों का खेल बाकी था।जिससे फाइनल रिजल्ट नहीं दिया जा सका।इस टूर्नामेंट की सफलता में अध्यक्ष राजेश जालान,सचिव प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष रोहित कुमार, सहसचिव बी.सुधीर, कोषाध्यक्ष ब्रह्मदेव बर्णवाल, मिडिया प्रभारी अभिषेक सहाय,गिरिडीह पिकलबाँल जिला अध्यक्ष डाँ.शैलेन्द्र चौधरी, सचिव बिकास सिन्हा, राजेश सिन्हा, देव राज आनंद, अमित गुप्ता, हिमांशु सिन्हा, राजू सिंह,नितेश नंदन, संतोष शर्मा,प्रणव आदि लगे हुवे हैं।










