छठ पूजा को लेकर लोगों में भरपूर आस्था होती है। खास कर झारखण्ड, बिहार, युपी में छठ पूजा का विशेष महत्त्व है। लोग बहुत ही श्रद्धा भाव से व्रत करते हैं। इस पर्व को लेकर लोगों में आस्था इस प्रकार की है की झारखंड के विभिन्न जेलों में बंद कैदी भी छठ मना रहे हैं। बता दें कि राज्य की अलग-अलग जेलों में इस वर्ष तकरीबन 90 से ज्यादा कैदी छठ व्रत कर रहे हैं। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ इन बंदियों ने व्रत का संकल्प लिया। जेलों में प्रशासन ने इन सभी के लिए फल-फूल, प्रसाद, सूप-दौरी, नये वस्त्र और पूजन सामग्री का इंतजाम किया है। सूर्य देवता को अर्घ्य देने के लिए जेलों के अंदर ही अस्थायी तालाब या कृत्रिम जलाशय बनवाये गये हैं। छठ पर तीन दिनों का निर्जला उपवास करनेवाले बंदियों में एक दर्जन ऐसे हैं, जो हत्या जैसे अपराधों के लिए सजा काट रहे हैं। सभी कैदी छठ व्रत कर अपने किये गुनाहों के लिए क्षमा मांगेंगे।