छठ पर्व सूर्यदेव और षष्ठी मैया को समर्पित होता है। चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व पूरे विधि-विधान के साथ मनाया जाता है। छठ महापर्व का पहला दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाला यह महा पर्व कठिन तप और नियम रीती रिवाज वाला होता है। इन चार दिनों तक व्रत रखते हुए कई कठिन नियमों का पालन किया जाता है। छठ पूजा बिहार,बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड राज्य का मुख्य पर्व होता है।