गिरिडीह: झारखंड की महा गठबंधन सरकार द्वारा 1932 खतियान आधारित नीति और पिछड़ों के लिए 27% आरक्षण लागू किए जाने को लेकर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी की और से टावर चौक पर पटाखे फोड़कर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियां जाहिर की। इस दौरान खूब आतिशबाजी की गई। मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है की गठबंधन सरकार में जो चुनाव के समय अपने घोषणा पत्र में वादे किए थे उसके अनुसार 1932 खतियान आधारित नीति और 27 % ओबीसी आरक्षण लागू करने का निर्णय लिया गया है। 22 वर्षों में पहली बार झारखंड के स्थानीय लोगों और पिछड़ों के हित की बात की गई है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पुर्व मुख्यमंत्री ने पिछड़ों के 27% आरक्षण को घटाकर 14% कर दिया था। भारतीय जनता पार्टी कभी पिछड़ों के हितों में कार्य नहीं कर सकती है। आज समस्त झारखंड में खुशी का माहौल है। इस दौरान उन्होंने हेमंत सोरेन और मंत्रिमंडल के सभी सदस्य के साथ साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। इस बाबत ओबीसी मोर्चा के कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि कल का दिन ऐतिहासिक दिन था। कैबिनेट से गठबंधन की सरकार के तहत् मुख्यमंत्री द्वारा 1932 खतियान को मंजूरी दे दिया गया। बहुत जल्द विधानसभा से भी पास हो जायेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में वर्षों से इस दिन की अपेक्षा थी। जिसको गठबंधन की सरकार ने पूरा कर दिखाया। उन्होंने सरकार को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति ओबीसी मोर्चा की ओर से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपेंद्र सिंह अजय सिन्हा मंटू,मदन विश्वकर्मा,कांग्रेस के युवा मोर्चा अध्यक्ष हसनैन अली प्रखंड अध्यक्ष इतवारी वर्मा अभिनंदन सिंह महसर इमाम उमेश तिवारी 20 सूत्री अध्यक्ष मुरली मनोहर मंडल रामकृष्ण वर्मा जुनेद आलम, मरगूब आलम सद्दाम हुसैन निसाब अहमद पोरेस नाथ मित्रा मनोज सिंह सुलेमान अख्तर आदि उपस्थित थे।












