मनरेगा मजदूर मंच द्वारा गुरूवार को गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर पंचायत सचिवालय में एक बैठक की गई। बताया गया कि बैठक में मजदूरों के हित के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार -विमर्श किया गया। बताया गया कि मनरेगा में समय पर मजदूरी भुगतान नहीं हो रहा है, जिससे मजदूरों को अपना गुजर बसर करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बताया गया कि मजदूर मंच का विस्तार को लेकर चर्चा की गई। कहा गया कि मजदूर मंच हमेशा से मज़दूरों के हक और अधिकार के लिए आगे आने का काम किया है। मनरेगा में अनियमियता न बरती जाएं इसके लिए मजदूर मंच सदैव संघर्षरत रहेगी। बताया गया कि आगामी बैठक में मजदूर मंच प्रखंड कमिटी का गठन किया जायेगा। बैठक में अब्दुल जाबार, राजेश मुर्मू, शहनाज खातून, कामदेव मंडल,बिनोद हांसदा, राजन कुमार राम, कैलाश यादव, फूलचंद मुर्मू सहित कई सदस्य उपस्थित थें।