झारखंड कैबिनेट द्वारा आंगनवाड़ी कर्मियों का वेतनमान बढ़ाने की घोषणा के बाद गुरुवार को आंगनबाड़ी कर्मियों का दल टुंडी रोड स्थित विधायक आवास पहुंचा और विधायक सुदिब्य सोनू के प्रति आभार जताया।दल के सदस्यों नें इन्हें धन्यवाद देते हुए पुष्पगुच्छ देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया।
बताया गया कि आंगनबाड़ी सेविका एंव सहायिका का वेतनमान बढ़ाने, मजबूत नियमावली बनाने एवं अन्य महत्वपूर्ण घोषणा से तमाम आंगनबाड़ी कर्मी बेहद खुश हैं।इसी वजह से सरकार के प्रतिनिधि
विधायक सुदिब्य सोनू का उनके आवास पर आभार प्रकट करने पहुचें हैं।मौके पर प्रदेश उप महा सचिव रेखा मंडल,महासचिव देवंती देवी,प्रखंड अध्यक्ष विरमा कुमारी,सचिव अंशु लता,गुड़िया देवी,कौशल्या, रजिया खातुन,साहिला परवीन,महासंघ के अशोक कुमार सिंह नयन,प्रयाग यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।












