पत्नी के साथ हो रही छेड़खानी करने के विरोध करने पर गोतिया लोगों ने पति पर हमला कर इसे चाकू से घायल कर दिया। घायल का इलाज शनिवार को सदर अस्पताल में चल रहा है। यह मामला जमुआ थाना क्षेत्र के गादी नवडीहा का है। बताया गया की कि एक महिला अपने घर के बगल में बैल बांधने गई हुई थी। अकेले का फायदा उठाते हुए गोतीया लोगों ने महिला को पकड़ लिया और छेड़खानी करने का प्रयास किया। इस बीच महिला ने जब आवाज़ लगाई तो उसका पति उसे बचाने के लिए पहुंचा इस दौरान गोतिया लोगों ने चाकू निकालकर इनके सिर पर हमला कर दिया। जिसमें यह घायल हो गए। घायल अवस्था में आसपास के लोगों ने इन्हें तुरंत इलाज के लिए पहले जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां से उसे गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज चल रहा है। इस बीच पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई।