जमुआ थाना क्षेत्र के काजीमघा निवासी रसीद ख़ान की पत्नी शाहीन प्रवीण का शव मंगलवार को कोवड़ के जंगल मे पाया गया। बाद में महिला के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।घटना से इलाक़े मे मचा हड़कंप बताया गया।बताया गया कि महिला बीते शुक्रवार से लापता थी। जिसके बाद लड़की के भाई अमानत ख़ान ने थाने मे गुमशुदा का आवेदन दिया था। जिसके बाद पुलिस के जाँच पड़ताल करने के बाद पता चला कि कोवड़ के जंगल मे एक महिला का शव दिखा।जिसके बाद मोके पर पुलिस पहुँची और जाँच पड़ताल में जुट गई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और अभी फ़िलहाल शक के आधार मे पुलिस ने 6 लोगो को हीराशत मे लिया है। इधर लड़की के भाई ने बताया है कि इनकी शादी क़रीब वर्ष 2022 मे मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी और इनका एक 6 महीने का बच्चा भी है। लेकिन कुछ दिनों से इसे सशुराल वालो के द्वारा दहेज क़रीब 4 लाख रुपए के लिये प्रताड़ित किया जा रहा था और क़रीब एक महीना पहले 1 लाख 20 हज़ार रुपए भी दिया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।