अहिल्यापुर के कोलडीह रसनजोरी गांव स्थित ससुराल के पास ही स्थित कुएं में एक विवाहिता का शव पाया गया।घटना को लेकर गुरुवार को अहिल्यापुर थाना पुलिस ने मृतका के चाचा ससुर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी पति छोटेलाल शर्मा समेत सास मालती देवी, गोतनी संगीता देवी और देवर संतोष शर्मा घटना के बाद से फरार हो गए। फिलहाल अहिल्यापुर थाना पुलिस सभी आरोपियों के गिरफ्तारी में जुटी हुई है। वहीं मृतका सुनीता देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
बताया जाता है कि की ससुराल में विवाहिता को हमेशा ही प्रताड़ित किया जाता था।जिसको लेकर थाने में शिकायत की गई थी।विवाहिता का शव मिलने से चंद घंटे पहले ही मृतका के पति और मृतका के परिवार वालों के बीच अहिल्यापुर थाना में सुलहनामा हुआ था। जिसमे आरोपी पति छोटे लाल शर्मा समेत मृतका के ससुराल वालों ने लिखित दिया था की वो अब सुनीता देवी को अच्छे से रखेंगे। वहीं चंद घंटे बाद मृतका का शव ससुराल से कुछ दूर एक कुंए में तैरता हुआ मिला। जानकारी के अनुसार मुफ्फसिल थाना इलाके के उद्नाबाद निवासी दीपक शर्मा की बहन सुनीता देवी की शादी 15 साल पहले अहिल्यापुर थाना इलाके के कोल्डीहा रसनजोरी गांव निवासी छोटेलाल शर्मा के साथ हुआ था। आरोप है की शादी के बाद से ही सुनीता को पति और ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। जबकि शादी के इतने सालो में मृतका के तीन बच्चे भी हुए। उसके बाद भी सुनीता देवी के साथ मारपीट होता था। वहीं बुधवार की रात उसका शव कुंए में तैरता हुआ मिला। इस दौरान घटना के बाद सिर्फ एक आरोपी छोटे राणा को पुलिस गिरफ्तार कर पाई। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है।