जिलाधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नुकान्त को मातृ शोक
गिरिडीह : जिलाधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नुकान्त की माँ बच्ची कांत का आज निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थी। उन्होंने अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्री समेत भरापूरा परिवार छोड़ गईं।
जानकारी के अनुसार वह बीते कुछ दिनों से बीमार थीं। उनका इलाज गिरिडीह के नवजीवन नर्सिंग होम में चल रहा था। जंहा लगभग 15 दिनों तक इलाज करा वह थोड़ा ठीक होकर घर वापस लौटी थीं।
लेकिन पुनः कल रात में उनकी तबियत बिगड़ गयी और उन्हें इलाज हेतु नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जंहा इलाज के दौरान शनिवार को उनका निधन हो गया।
पूर्व पत्रकार सह जिलाधिवक्ता संघ के लगातार दो बार से महासचिव के पद पर विराजमान वरिय अधिवक्ता चुन्नुकान्त के माँ के निधन की खबर सुन काफी संख्या में अधिवक्ता संघ से जुड़े अधिवक्ता, नाते रिश्तेदार एवं अन्य जानकार लोग अस्पताल पहुंचे और गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया। वहीं कस्यस्थों की सामाजिक संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृन्द से जुड़े सदस्य भी अस्पताल पहुंचे और शोक व्यक्त किया। तथा मृतक आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।
बाद में उनके पार्थिव शरीर शव वाहन में लाद कर उनके बर्तमान आवास बरगंडा पावरहाउस लाया गया। पावर हाउस मोड़ पर उनके पड़ोसियों समेत अन्य लोगों ने उनका अंतिम दर्शन किया।
उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव चित्तरडीह ले जाया गया।
बताया गया कि उनका अंतिम संस्कार आज ही उनके पैतृक गांव चित्तरडीह स्थित श्मशान घाट में होगा।