रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
शुक्रवार को माननीय नालसा नई दिल्ली और माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के अध्यक्ष के आदेशानुसार ,जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के सचिव के मार्गदर्शन में गांवा प्रखंड के +2 उच्च विद्यालय गांवा में प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार की उपस्थिति में पैन इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत का अमृत महोत्सव के अवसर पर कानूनी जागरूकता शिवीर का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रभाकर कुमार , विघिक सहायता केंद्र प्रखंड गावां कार्यालय के पीएलवी मुकेश कुमार वर्मा एवम सहदेव साव मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया साथ ही पेंटिंग, निबंध, स्लोगन और फिल्म मेकिंग इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिता में जो प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करेंगे उसे प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।