तिसरी थाना क्षेत्र के चन्दौरी बाजार में प्रेम पसंग के मामले में युवक ने लड़की की नानी को गोली मार दी।युवक देर रात अपने प्रेमिका को साथ ले जाने आया था जिसका विरोध लड़की के नानी करने पर गोली मार दी।
गोली महिला के हाथ मे जा लगी जिससे महिला बेहोश होकर गिर गई।घटना के बाद महिला को तिसरी स्वास्थ केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक इलाज कर गिरीडीह रेफर कर दिया।ग्रामीणों के अनुसार लड़का बिहार के लखीसराय का रहने वाला था।यहाँ रह कर राज मिस्त्री का काम करता था कुछ दिन पूर्व लड़की के घर मे चार माह से राज मिस्त्री का काम करता था इसी बीच लड़की से प्रेम हो गया ।प्रेम इतना बढ़ गया कि दोनों एक साथ जीने और मरने की कसम खा कर एक माह पूर्व घर से भाग कर शादी कर ली।जबकि लड़का पहले से शादी सुधा और तीन बच्चे भी है।जब इसकी जानकारी लड़की के घर वालों को पता चला तो घर वालों ने बिना देर किये हुए लड़की को वापस अपने घर लेते आया।और मामला शांत हो गया ।की अचानक बीती रात को लड़का अपने दो सहयोगी के साथ घर के पिछले दरवाजे से घर के अंदर पहुचा और लड़की को जबरन अपने साथ ले जाने लगा तो लड़की चिल्लाने लगी तभी लड़की की नानी उठी और बिरोध करने लगी ।इतने में लड़का पहले लड़की को धक्का मार दिया जिससे लड़की का माथा में चोट लग गया और लड़की की नानी पर गोली चला दिया जिससे लड़की की नानी गम्भीर रूप से घायल होकर गिर गई।जिसके बाद आरोपी अपने सहयोगी के साथ फरार हो गया।इधर घटना मिलते ही तिसरी पुलिस घटना स्थल पहुँच कर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। ये सब सारा मामला सी सी टीवी कैमरा में कैद हो गया।फिलहाल सीसी टीवी की मदद से आरोपी को शिनाख्त करने में जुट गई।