सिरसिया पटेल चौक पर एक युवक को शुक्रवार रात चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा।बताया गया कि जमुआ के करूडीह निवासी राकेश ऊर्फ रामानंद कुशवाह को किसी ने चाकू मार दी और फरार हो गया।उसका इलाज सदर में चल रहा है। बताया गया कि रामानंद कुशवाहा यहां पर किराए मकान में रहता है और पीजी की पढ़ाई करता है।बताया गया कि पढ़ाई से साथ साथ यह कांग्रेस पार्टी से भी जुड़ा हुआ है।बताया गया कि यह सब्जी लेने के लिए पटेल नगर गया हुआ था।सब्जी लेकर यह ठेला पर कुछ खाने के लिए गया था।इस बीच किसी अज्ञात लड़के से इसका झगड़ा हो गया। जिसके बाद अज्ञात युवक ने ठेले से चाकू उठाकर इस पर हमला कर दिया। जिसमें यह घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर अज्ञात युवक फरार हो गया। बाद में आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी सदर अस्पताल पहुंचे और इससे मामले की जानकारी ली। बाद में मुफस्सिल पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंचकर पूछताछ के आधार पर तफ्तीश शुरू की। घटना को लेकर कांग्रेस के कई नेता भी सदर अस्पताल पहुंचकर घायल युवक का हालचाल जाना।