सिरसिया स्थित संगीता स्पोर्ट्स एरिना मे झारखंड पिकलबांल एसोसिएशन की एक बैठक हुई। जिसमें इंदौर मे 7से 9अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रीय पिकलबांल प्रतियोगिता के लिए 24 सदस्यों कि टीम घोषणा की गयी। झारखंड पिकलबांल एसोसिएशन के सचिव प्रभात कुमार ने बताया कि टीम के मैनेजर हिमांशु सिन्हा और कोच अमित कुमार तुरी नियुक्त किए गए हैं। जबकि अन्य खिलाड़ियों में भूमि एकघरा, कृतिका बगेडिया, रितिका बगेडिया, प्रचेता वर्मा, सुचेता वर्मा, आस्था साव,प्रिति भास्कर, सुमन सिन्हा, अंजनी राज,नैरेथ जैन,चिरंजीव, रोहित कुमार, कौशल राज, राजू सिंह, अमन गोएल,अमन सलुजा, अभिषेक कुमार, अमित तुरी,निशांत भास्कर,मोहित कुमार, संजीत कुमार, हिमांशु सिन्हा, प्रभात कुमार, कनिष्क सिन्हा,जसमीत सिंह कालरा का चयन राष्ट्रीय पिकलबांल प्रतियोगिता के लिए किया गया है।टीम कि हौसला अफजाई के लिए ओलंपिक संघ के सचिव प्रदीप दाराद,झारखंड पिकलबांल संघ के अध्यक्ष राजेश जालान, कोषाध्यक्ष सीए ब्रह्म देव प्रसाद, सिनयर सदस्य देवराज आनंद, जिला सचिव बिकास सिन्हा ,संतोष सिंह, नितेश नंदन, महिला विंग कि सचिव प्रिति भास्कर आदि मौजूद थे।