वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता नवीन आनंद चौरसिया के नेतृत्व में रविवार को 50 युवा साथियों ने कांग्रेस का दामन थामा। इसको लेकर टाउन थाना के पीछे इनके आवासीय कार्यालय में एक कार्यक्रम किया गया।मौके पर युवाओं को गोपनीयता एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान झारखंड प्रदेश के युवा कॉंग्रेस के महासचिव सह गिरिडीह युवा जिला प्रभारी भूपेश कुमार, गिरीडीह युवा जिला अध्यक्ष हसनैन अली, गिरिडीह युवा जिला उपाध्यक्ष शशि शर्मा, जमुआ विधानसभा अध्यक्ष अहमद रजा नूरी, डुमरी विधानसभा अध्यक्ष गंगाधर महतो ,बगोदर विधानसभा अध्यक्ष आबिद अंसारी , राजधनवार विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद राय गिरिडीह विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज कुरेशी , इत्यादि उपस्थित थे।




