दिवाली आने वाली है। सभी उनके तैयारियों में जुट भी गए है। और आज भी भारत के कई हिस्सों में मिट्टी का घरोंदा बनाने की परंपरा है लेकिन क्या आपको पता है की दिवाली के दिन घरौंदा क्यों बनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीपावली के दिन घर में मिट्टी का घरोंदा बनाने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है. ऐसा भी माना जाता है की देवी देवता खुश होते हैं और उनका आशीर्वाद भक्तों पर बना रहता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार जब भगवान श्री राम माँ सीता और लक्ष्मण जी के साथ 14 वर्ष का वनवास पूरा करके वापस आयोध्या लौटे थे, तो उस रात अमावस्या थी। ऐसे में आयोध्या के लोगों ने रात के अंधेरे को दूर करने के लिए मिट्टी के घरौंदे और दिए बनाए थे, जिन्हें घी और बाती के जरिए प्रज्वलित किया गया था। इस कारण आज भी गांव के लोग मिट्टी का घरौंदा बना कर कुंवारी लड़कियां पूजा करती है।