पिछले कुछ दिनों से झारखंड के रांची समेत कई जिलों में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। सुबह से ही कड़ी धूप शुरू हो जाता है और दोपहर तक लोग घरों में रहने को मजबूर हो जाते हैं। लेकिन गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है, मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। राज्य के दक्षिणी एवं निकटवर्ती भागों में बारिश हो सकती है। रविवार की शाम बारिश होने के साथ ही गर्मी से राहत मिलेगी। राज्य के पश्चिमी एवं पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, खरसावां के साथ ही रांची, रामगढ़, बोकारो, गुमला, खूंटी के कुछ भागों में आंशिक बादल के साथ बारिश हो सकती है।
आपको बता दें कि, पिछले 24 घंटों में रांची का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप के साथ गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में 9 और 10 अप्रैल को बारिश होने से गर्मी से राहत मिल सकती है।