रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित ग्राम संगठन के कुल चार पंचायतों को मिलाकर खरसान अजीविका महिला संकुल संगठन कार्यालय का उद्घाटन गुरूवार को गावां प्रखंड के खरसान पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय कहुवाई के समक्ष किया गया। कार्यालय का उद्घाटन भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव और गदर पंचायत के प्रधान ब्रह्मदेव शर्मा, इंडियन बैंक पिहरा शाखा प्रबंधक ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यालय में पूजा अर्चना कर पूरी विधि विधान से इसका उद्घाटन किया गया।
सकलदेव यादव नें कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका महिला ग्राम संगठन से जुड़कर रोजगार करना चाहिए। झारखंड में आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी ने इसके लिए बेहतर कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा सामाजिक आर्थिक परिवर्तन ला रहा है l आजीविका मिशन ग्रामीण महिलाओं को तेजी से आत्मनिर्भर बना रहा है,कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अब वो एकजुट होकर एक दूसरे के सुख दुःख में साथ निभाने लगी है, यह जीतना अधिक सशक्त होगा,ग्राम संगठन उतना ही ज्यादा मजबूत होगा।
आजीविका महिला ग्राम संगठन में प्रखंड कार्यक्रम मनोज कुमार,C.C रियाज अंसारी,विवेक कुमार,बसंत कुमार,P.R.P सुजीत कुमार,J.R.P रामदेव कुमार D.E.O. अरविंद कुमार कि उपस्थित में अध्यक्ष रेणु देवी,सचिव कंचन देवी,कोषाध्यक्ष यशोदा देवी को चयनित किया गया।
मौक़े पर मंच संचालक राजीवरंजन,समाजसेवी पिंटू यादव,वार्ड सदस्य मालती देवी,सुधीर यादव,करमणी यादव,महेश देशबंधु,दिपेन्दर यादव,किरण देवी,अफसाना खातुन,सोनी देवी,सरस्वती देवी,पिरया देवी, प्रियंका गुप्ता,बबीता देवी,सोहवा देवी,सिमा देवी,मधुमिता देवी, पार्वती देवी,गुलशन खातुन समेत सैकड़ो महिला मौजूद थी।