रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
गावां बिजली विभाग के द्वारा बिजली चोरी के आरोप में 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गयी है। लंबे समय से बिजली बील नहीं देने के कारण कुछ लोगों की बिजली काट दी गयी थी। वैसे उपभोक्ताओं को पूर्व बकाया के साथ क्षतिपूर्ति राशी जमा करने के लेकर गावां थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गयी है।
विभाग के द्वारा बादीडीह निवासी धानों रविदास पर पूर्व बकाया15612 एवम क्षतिपूर्ति राशि 4000, बगदेडीह निवासी सरयु रविदास पर पूर्व बकाया 3408 एवम क्षतिपूर्ति राशि 4000 , बगदेडीह के राजेन्द्र वर्मा पर क्षतिपूर्ति राशि 20000 रु. बादीडीह के सुरेश कुमार पर पूर्व बकाया 2145 एवम क्षतिपूर्ति राशि 4000 रू. बादीडीह के राजकुमार यादव पर पूर्व बकाया 9956 एवम क्षतिपूर्ति राशि 4000 रु. बादीडीह के उमेश प्रसाद यादव पर पूर्व बकाया 10739 एवम क्षतिपूर्ति राशि 4000 रु. गावां निवासी अशोक शर्मा पर क्षतिपूर्ति राशि 15000 रु. गावां निवासी केदार चौधरी पर क्षतिपूर्ति राशि 30000 रु. गावां निवासी अनील कुमार दुबे पर क्षतिपूर्ति राशि 7095 एवम क्षतिपूर्ति राशि 10000 रु. एवम गावां निवासी अनील राम पर क्षतिपूर्ति राशि 10000 रु. का अर्थदंड लगाया गया है।
छापामारी अभियान में एई लव कुमार, बबलू सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।