ताराटांड़ के पंडरिया के रहने वाले विजेंदर मंडल की मोटरसाइकिल की टक्कर रविवार को एक ट्रैक्टर से हो गई जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया जहां से उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।












