केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शुक्रवार को गिरिडीह के परिसदन भवन में प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा के बारे में और सरकार की शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य शिक्षा योजना 2020 के सफल संचालन को लेकर वो बहुत जल्द पूरे राज्य में इसकी समीक्षा करेंगी।