बरगंडा स्थित बालाजी टावर में शुक्रवार को मिडवे रेस्टोरेंट के दूसरे ब्रांच मिडवे पिज़्ज़ा का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम से किया गया।इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन गिरिडीह नगर निगम के उपमहापौर प्रकाश राम, प्रतिष्ठान के संचालक के पिता कृष्णा प्रसाद सिन्हा और माता डॉ पुष्पा सिन्हा ने संयुक्त रूप से नारियल तोड़कर और फीता काटकर किया। इस बाबत प्रतिष्ठान के संचालक ने कहा की इस प्रतिष्ठान में सभी प्रकार का व्यंजन मसलन देसी व्यंजन, चाइनीज व्यंजन, पिज़्ज़ा सहित कई व्यंजन उपलब्ध है। साथ ही प्रतिष्ठान में खेलने के लिए स्नूकर की व्यवस्था की गई है।इन्होंने सभी से आग्रह किया एक बार प्रतिष्ठान पहुंचकर सेवा का मौका अवश्य दें।मौके पर डॉक्टर संजीव संजय, प्रतिष्ठान के डायरेक्टर प्रभात कुमार सिन्हा, संजय सिन्हा, अंजय सिन्हा, मोतीलाल उपाध्याय, रोशन कुमार, नेहा सिन्हा, अर्चना सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे